Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jacqueliene Fernandez की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी को किया तलब, मांगा जवाब

Jacqueliene Fernandez की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी को किया तलब, मांगा जवाब

Delhi High Court summons ED on actress Jacqueliene Fernandez’s petition, seeks reply, Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news : दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी से बालीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अपने विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का आग्रह किया है। न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने अभिनेत्री की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया है। इस मामले को 29 जनवरी 2024 को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। याचिका में ईडी द्वारा दायर दूसरे पूरक आरोप पत्र और यहां एक निचले कोर्ट के समक्ष लंबित संबंधित कार्यवाही को रद्द करने का भी अनुरोध किया गया है। फर्नांडीज, चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज धन शोधन मामले में आरोपी हैं।

Share this:

Latest Updates