Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DELHI : केजरीवाल सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर का बढ़ाया वेतन, यूनियन ने कहा- जारी रहेगी हड़ताल, क्योंकि…

DELHI : केजरीवाल सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर का बढ़ाया वेतन, यूनियन ने कहा- जारी रहेगी हड़ताल, क्योंकि…

Delhi में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर की हड़ताल लंबे समय से चल रही है। इस बीच केजरीवाल सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इनकी सैलरी बढ़ाने की घोषणा की है। विभागीय मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय 9678 से बढ़ाकर ₹12720 और हेल्पर का मानदेय ₹4839 से बढ़ाकर 6810 किया जा रहा है। मंत्री ने यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश का इकलौता ऐसा राज्य बन गया है, जहां आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को इतना ज्यादा मानदेय दिया जा रहा है। बढ़ती हुई महंगाई को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल सरकार ने सैलरी बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह फैसला 1 मार्च 2022 से लागू हो जाएगा। इसे कैबिनेट ने दी मंजूरी दे दी है। इसलिए अब यह हड़ताल खत्म हो जानी चाहिए।

क्यों जारी रहेगी हड़ताल

दिल्ली स्टेट आंगनवाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन का कहना है कि दिल्ली सरकार ने वर्कर हेल्पर की सैलरी में मामूली वृद्धि की है। यह वेतन बढ़ोतरी सरकार का केवल एक जुमला है, इसलिए उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उनकी सभी मांगों पर क्रमिक रूप से विचार करना होगा। इस संबंध में यूनियन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने रुख को स्पष्ट करेगी।

Share this:

Latest Updates