Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DEMISE : नहीं रहे इंडियन एक्सप्रेस के नेशनल ब्यूरो चीफ रवीश तिवारी, PM मोदी ने जताया शोक

DEMISE : नहीं रहे इंडियन एक्सप्रेस के नेशनल ब्यूरो चीफ रवीश तिवारी, PM मोदी ने जताया शोक

जाने-माने पत्रकार रवीश तिवारी ने मात्र 40 साल की उम्र में 18 फरवरी की रात को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की जानकारी लोगों को 19 फरवरी को मिली। वह इंडियन एक्सप्रेस न्यूज़ पेपर के नेशनल ब्यूरो chief और नेशनल पोलिटिकल एडिटर थे। वह पिछले 2 साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। अंततः वह कैंसर से जंग हार गए। देश के तमाम वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के अनेक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। मूल रूप से यूपी के गोरखपुर के रहने वाले तिवारी आईआईटी बॉम्बे से ग्रैजुएट थे। उन्होंने इसके बाद ऑक्सफोर्ड में भी पढ़ाई की थी।

गहरी समझ रखने वाले पत्रकार और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति

पीएम मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट किया, ‘‘नियति ने रवीश तिवारी को बहुत जल्दी ही हमसे छीन लिया। मीडिया जगत में उनके निधन से एक शानदार करियर और प्रतिभा का अंत हो गया। मुझे उनकी रिपोर्ट पढ़ने में आनंद आता था और मैं समय-समय पर उनसे बात भी करता था। वह गहरी समझ रखने वाले और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके परिजनों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

Share this:

Latest Updates