Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Demise : नहीं रहे झारखंड के चर्चित शिक्षाविद डॉ. करमा उरांव, मेदांता हॉस्पिटल में में ली अंतिम सांस

Demise : नहीं रहे झारखंड के चर्चित शिक्षाविद डॉ. करमा उरांव, मेदांता हॉस्पिटल में में ली अंतिम सांस

Jharkhand Update News, Ranchi, Karma Oraon passed away : झारखंड ही नहीं, देश स्तर के जाने-माने मानवशास्त्री और शिक्षाविद डॉ. करमा उरांव अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। विगत कुछ दिनों से वह बीमार थे। उनका निधन मेदांता हॉस्पिटल में हो गया। ICU में उन्होंने अंतिम सांस ली।

कई महत्वपूर्ण पदों की निभाई जिम्मेदारी

 गौरतलब है कि सरना धर्म कोड सहित झारखंड के कई मुद्दों पर डॉ. करमा उरांव अपना पक्ष मजबूती से रखते थे। वह मानवशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व डीन, एकीकृत बिहार में BPSC के मेंबर भी थे।

आज मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई : हेमंत सोरेन

 उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है। कहा कि महान शिक्षाविद तथा आदिवासी उत्थान के प्रति हमेशा सजग रहने और चिंतन करने वाले डॉ. करमा उरांव जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। डॉ. करमा उरांव जी से कई विषयों पर मार्गदर्शन मिलता था। उनके निधन से आज मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

Share this:

Latest Updates