Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Demise : नहीं रहे महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी, बेटे तुषार गांधी ने…

Demise : नहीं रहे महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी, बेटे तुषार गांधी ने…

National News Update, Maharashtra, Kolhapur, MK Gandhi Grandson Died : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह 89 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। अरुण का निधन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ है। अरुण के बेटे तुषार गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अरुण का अंतिम संस्कार आज ही कोल्हापुर में किया जाएगा।

 मणिलाल गांधी के बेटे थे अरुण 

अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। वह महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के बेटे थे। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर एक कार्यकर्ता रूप में काम करते रहे। उन्होंने किताबें भी लिखीं, जिसमें ‘द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी’ प्रसिद्ध है। अरुण सालों पहले अमेरिका में बस चुके थे। वह भी महात्मा गांधी की तरह अहिंसा को बहुत महत्व देते थे, इसलिए उन्होंने क्रिश्चियन ब्रदर्स यूनिवर्सिटी में अहिंसा से जुड़े एक इंस्टीट्यूट को स्थापित किया।

Share this:

Latest Updates