Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Denouncing : गजब घिनौनी सोच है भाई, Bar में रामायण के रीमिक्स पर डांस

Denouncing : गजब घिनौनी सोच है भाई, Bar में रामायण के रीमिक्स पर डांस

National News Update, Noida, Bar, Viral Video, Ramayan : नई सोच की नई दिशा का मतलब यह नहीं है कि आप अपनी विरासत और परंपरा के साथ घिनौनी मजाक करें और उसे उपलब्धि समझें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से ऐसी जानकारी मिल रही है। नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में बने लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स रेस्टो-बार का वीडियो सामने आया, जिसमें एक ड्रिंक्स पार्टी में म्यूजिक के साथ रामानंद सागर के टीवी शो रामायण की क्लिप को रीमिक्स करके चलाया जा रहा था।

नोएडा पुलिस ने खुद किया FIR

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नोएडा पुलिस ने इस मामले में खुद ही FIR दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने गार्डन गैलेरिया के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स बार के को-ओनर और उसके मैनेजर को अरेस्ट कर लिया। श्रीराम-रावण युद्ध के सीन को किया रीमिक्स
जो वीडियो वायरल हुआ उसमें कुछ लोग नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। इनके पीछे बड़ी स्क्रीन पर रामायण शो का श्रीराम-रावण युद्ध का सीन दिखाई देता है। बाद में दोनों के डायलॉग्स को फॉरवर्ड-बैकवर्ड करके चलाया गया, साथ ही फास्ट म्यूजिक भी बजता रहा।

इन्हें किया गया अरेस्ट

DCP नोएडा, शक्ति अवस्थी के मुताबिक मामले पर एक्शन लेते हुए सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। इसके बाद को-ओनर माणक अग्रवाल और मैनेजर अभिषेक सोनी को अरेस्ट कर लिया है, जबकि डीजे इस समय चेन्नई में है। तीनों पर IPC की धारा 153 A (सद्भाव बिगाड़ने वाले काम या सार्वजनिक शांति भंग करने की संभावना) और 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत केस दर्ज किया है।

Share this:

Latest Updates