Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सरयू राय के ज्ञापन पर बोले उप नगर आयुक्त,  20 मजदूर बढ़ेंगे, 50 गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी

सरयू राय के ज्ञापन पर बोले उप नगर आयुक्त,  20 मजदूर बढ़ेंगे, 50 गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी

Jamshedpur news: मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा है कि सोमवार, 30 जून से जेएनएसी क्षेत्र में साफ-सफाई से संबंधित कार्यों को अमली जामा पहनाने के लिए 20 मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

शनिवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि उन्हें ज्ञापन देने पहुंचे थे। ज्ञापन स्वीकार कर उन्होंने कहा कि 20 मजदूरों को वहां लगाया जाएगा, जहां उनकी जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जेएनएसी क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए 50 गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में विभाग के पास आवेदन किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह काम हो जाएगा।

ज्ञापन देने गये प्रतिनिधिमंडल से उन्होंने कहा कि अब ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं, जिसमें हफ्ते में दो दिन जेसीबी और हाईवा से कचरा का उठाव होगा। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरुक करने के लिए सुपरवाइजर स्तर के लोग लाउडस्पीकर से एनाउंस करेंगे कि जहां-तहां कचरा न गिराएं। जहां कचरा प्वाइंट बना है, वहीं कचरा गिराएं। इससे लोगों को भी सहुलियत होगी।

उप नगर आयुक्त को प्रेषित ज्ञापन में स्वीकृत कर्मियों के अनुरूप साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मी रखने, घरों एवं चौर-चौराहों से नियमित कचरा उठाव, रात्रि में भी साफ-सफाई की व्यवस्था करने, जेसीबी और हाईवा से हफ्ते में दो दिन कचरा उठाव, कचरा उठाने के लिए रिक्शा-टेम्पो उपलब्ध करवाने, सफाई कर्मियों को कुदाल, बेल्चा, जूता, मास्क, हैंड ग्लप्स उपलब्ध करवाने, स्ट्रीट लाइटों की रिपेयरिंग तत्काल करवाने की व्यवस्था करने और कदमा क्षेत्र में कार्य की देखरेख करने वाले सिटी मैनेजर को उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने के संबंध में कहा गया था।

ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र प्रसाद, नीरज सिंह, संजय तिवारी, भीम सिंह, मनोज सिंह, रवि ठाकुर, निमाई अग्रवाल उर्फ गिच्चू, शेषनाथ पाठक, तारक मुखर्जी आदि शामिल थे।

Share this:

Latest Updates