Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बारिश के बावजूद पुराना बाज़ार में मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा दलों का खेल प्रदर्शन

बारिश के बावजूद पुराना बाज़ार में मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा दलों का खेल प्रदर्शन

Dhanbad news : मुहर्रम के अवसर पर पुराना बाज़ार में विभिन्न क्षेत्रों से आए अखाड़ों ने लाठी,तलवार आदि खेलों का करतब दिखा कर लोगों का मन मोह लिया। वही दूसरी तरफ पुराना बाज़ार में चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा अतिथियों एवम अखाड़ा कमिटी के स्वागत के लिए भव्य मंच बनाया गया था जिस की व्यवस्था काबिल ए तारीफ थी।

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा अतिथियों को हरे रंग का साफा भेट कर सम्मानित किया गया और अखाड़ा में शामिल लोगों के लिए पेय जल सहित शर्बत की व्यवस्था की गई थी। चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा पाटलिपुत्र सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से प्राथमिक उपचार एव एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी।

चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार  के पदाधिकारी पुलिस प्रशासन का सहयोग करते नजर आए।

IMG 20250707 WA0000

मुहर्रम के अवसर पर चैंबर के मंच कांग्रेस नेता रविन्द्र वर्मा,राजेश्वर सिंह यादव,वंशराज सिंह कुशवाहा, अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह,समाजसेवी दिलीप सिंह,मुनेश्वर सिंह,संतोष यादव,विजय शर्मा,प्रदीप नारनौली,राज कुमार गुप्ता,श्यामा कांत गुप्ता,बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

बिना आग और पटाखा के खेल प्रदर्शन  करने वाले अखाड़ा दल को चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के हाथों पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार- दरी मोहल्ला,

द्वितीय पुरस्कार- पुराना स्टेशन,

तृतीय पुरस्कार – टिकिया मोहल्ला,

को दिया गया।

बैंक मोड़ पुलिस को शांतिपूर्ण मोहर्रम संपन्न करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान से बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली को मोमेंटो दे कर चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार द्वारा सम्मानित किया गया।

पुराना बाज़ार में शांतिपूर्ण मुहर्रम का अखाड़ा सम्पन्न करवाने में चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाज़ार के अध्यक्ष  सोहराब खान महासचिव पवन सोनी,संजय पांडेय,इमरान अली,विजय सैनी,नवनीत रिटोलिया,नितिन अग्रवाल, सलाउद्दीन महाजन,परवेज खान, सरदार नारायण सिंह,अफरोज खान,मो०तनवीर,दिनेश प्रसाद कुशवाहा,गोपाल प्रसाद,दीपक सिंह चौहान,सुरेंद्र साव,मोo इब्राहिम आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Share this:

Latest Updates