Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देवेन्द्र फडणवीस ने अशोक चव्हाण को राज्यसभा में भेजे जाने के दिये संकेत

देवेन्द्र फडणवीस ने अशोक चव्हाण को राज्यसभा में भेजे जाने के दिये संकेत

National top news, natiदेवेंद्रonal news, national update, national news, new Delhi top news, Mumbai news : कांग्रेस पार्टी छोड़ कर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भाजपा की ओर से राज्यसभा में भेजे जाने के संकेत उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के एक बयान से मिले हैं। उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। उनकी ऊंचाई के हिसाब से पार्टी उन्हें सम्मान देगी। उनकी राज्यसभा की सदस्यता के बारे में भाजपा की केन्द्रीय समिति ही निर्णय लेगी। इसकी जानकारी पत्रकारों को जल्द मिलेगी।

देवेंद्र फडणवीस ने संकेत दिया है कि अशोक चव्हाण को दिल्ली भेजा जा सकता है। इसी वजह से अटकलें लगायी जा रही हैं कि भाजपा की ओर से अशोक चव्हाण को राज्यसभा का नाम घोषित किया जायेगा और वह राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार अशोक चव्हाण को भाजपा की ओर से राज्यसभा में भेजे जाने और उनकी बेटी श्रीजया को भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव का टिकट दिये जाने का ऑफर दिया गया है। इसी वजह से अशोक चव्हाण आज ही भाजपा में शामिल हो गये, जबकि चर्चा थी कि अशोक चव्हाण 15 फरवरी को भाजपा में प्रवेश लेनेवाले हैं। पार्टी के भीतर अशोक चव्हाण की ओर से राज्यसभा का नामांकन भरने की जोरदार तैयारी की जा रही है।

Share this:

Latest Updates