– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Devotion : महाकालेश्वर की शरण में पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान

IMG 20230531 WA0004

Share this:

Madhya Pradesh, Ujjain, Film Actress In Mahakaleshwar Temple: बुधवार की सुबह सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचीं। वे महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर शिवलिंग के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर करीब आधा घंटे तक मंत्रों का जाप किया।

सुबह में होने वाली भोग आरती में हुईं शामिल

सारा सुबह 7 बजे होने वाली भोग आरती में भी शामिल हुईं। इसके बाद वे देर तक मंदिर के कोटि तीर्थ के पास ध्यान लगाकर बैठी रहीं। सारा महाकाल मंदिर में तीसरी बार आई हैं। वे इस बार साड़ी में नजर आईं।

जनवरी 2022 में गई थीं अपनी मां के साथ

गौरतलब है कि सारा अपनी आगामी फिल्म ‘जरा हटके, जरा बचके’ के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंची थीं। इस फिल्म की कहानी भी इंदौर बेस्ड है। इससे पहले भी शूटिंग के दौरान सारा महाकाल मंदिर में दो बार दर्शन के लिए आ चुकी हैं। जनवरी 2022 में वे अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर आई थीं। तब वे फिल्म ‘लुकाछुपी-2’ की शूटिंग के सिलसिले में उज्जैन में थीं।

दिसंबर 2021 में भी किए थे महाकालेश्वर के दर्शन

बता दें कि  दिसंबर 2021 में भी सारा ने महाकाल के दर्शन किए थे। तब वे फिल्म ‘अतरंगी रे’ के प्रमोशन में जुटी थीं। यहां से जाने के बाद उन्होंने महाकाल मंदिर में क्लिक किए फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किए थे। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates