Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad : मैथन में कार से 36 किलो चांदी बरामद

Dhanbad : मैथन में कार से 36 किलो चांदी बरामद

Dhanbad news: लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही क्षेत्र में प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। खासकर सीमावर्ती क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सभी वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही किसी वाहन को झारखंड से बंगाल और बंगाल से झारखंड की सीमा में प्रवेश करने दिया जा रहा है। जांच के दौरान मैथन पुलिस को बड़ी सफलता मिली। स्विफ्ट कार संख्या डबल्यूबी- 12 बीएम 5390 से 36 किलो 400 ग्राम चांदी बरामद की गई है। कार में तीन लोग सवार थे। कार में सवार तीनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं। इस दौरान कार सवार लोगों ने बताया कि चांदी कोलकता से हजारीबाग ले जाया जा रहा था। फिलहाल मैथन पुलिस ने कार और चांदी को जप्त कर लिया है। इसके पहले भी वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में नकद रुपया बरामद किया गया था।

Share this:

Latest Updates