Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad : दूधिया गांव में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन, ग्रामीणों ने की विधायक इंद्रजीत महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Dhanbad : दूधिया गांव में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन, ग्रामीणों ने की विधायक इंद्रजीत महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Sindri news, Dhanbad news : सिंदरी विधानसभा अंतर्गत दूधिया गांव में बुधवार को अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में दूधिया गांव के लोगों के साथ- साथ आसपास के गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो भी पहुंचे। इस दौरान कुमार महतो ने विधायक की ओर से हर संभव सहायता देने की बात कही। उन्होंने इस दौरान गांव के लोगों से कहा कि विधायक अभी भी अस्पताल में इलाज रहते हैं। उनके प्रतिनिधि के रूप में मैं यहां उपस्थित हुआ हूं। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि आप विधायक इंद्रजीत महतो के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से करें ताकि वह आप लोगों के बीच उपस्थित हो सकें। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक इंद्रजीत महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की। हरि कीर्तन में मुख्य रूप से दूधिया गांव के मुखिया उत्तम चौबे, भाजपा जिला ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, बलियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, महामंत्री गौरांग मंडल, गौतम चौबे, राकेश चौबे, उमेश चौबे, पिंटू मंडल,लोकेश चौबे, अशोक कुमार महतो और सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। 

sindri 2

Share this:

Latest Updates