Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने चित्रांश कुल के गुरुजनों को सम्मानित किया, अमितेश सहाय ने शिक्षकों के कार्यों को सराहा

Dhanbad: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने चित्रांश कुल के गुरुजनों को सम्मानित किया, अमितेश सहाय ने शिक्षकों के कार्यों को सराहा

Dhanbad news, Teachers day : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा धनबाद की ओर से वसुंधरा रेसिडेंसी हरि मंदिर रोड हीरापुर धनबाद में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान  समारोह का आयोजन किया गया। इसमें धनबाद जिला के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगा रहे गुरुजनों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमितेश सहाय व विशिष्ट अतिथि डा. मीणा श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त प्रोक्टर विनोद बिहारी महतो यूनिवर्सिटी) ने सभी शिक्षकों को शाॅल ओढाकर और बुके देकर सम्मानित किया।

इन शिक्षकों का किया गया सम्मान 

सम्मानित किये शिक्षकों में एनएन श्रीवास्तव, प्रिसिंपल डीएवी कोयला नगर, एसएन लाल त्यागी सेवानिवृत सरकारी शिक्षक गोविंदपुर, संजय कुमार सरकारी शिक्षक धनबाद, अनिता सिन्हा प्रिंसिपल एनबी पब्लिक स्कूल विशुणपुर धनबाद, संजय कुमार श्रीवास्तव प्रिसिंपल माॅर्डन पब्लिक स्कूल बलियापुर, संजय कुमार प्रिसिंपल कोयलांचल पब्लिक स्कूल दामोदरपुर धनबाद, राजकुमार वर्मा सरकारी शिक्षक धनबाद,  दिलीप कर्ण प्रिसिंपल सरकारी मध्य विद्यालय धनबाद, विशाल श्रीवास्तव प्रिसिंपल किड्स एंजल पब्लिक स्कूल पाथरडीह, दिलीप कुमार वर्मा प्रिसिंपल किड्स केयर स्कूल कतरास, प्रवीण लाला सरकारी शिक्षक कतरास, अभिषेक आनंद ओरियेंट पब्लिक स्कूल बरमसिया आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन एबीकेएम के जिला अध्यक्ष रवि भूषण श्रीवास्तव ने किया। मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महासचिव प्रमोद लाला, उमेश श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, तृप्ति श्रीवास्तव (शिक्षिका), उपेद्र वर्मा, अंजनी श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, संजीव रंजन, बी एन लाला, भास्कर सिन्हा, सुरेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सुधांशु सिन्हा, अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates