Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Dhanbad: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सांकेतिक भाषा का ज्ञान प्राप्त कर मूक बधिर की अभिव्यक्ति को समझें”

Dhanbad news : समावेशी शिक्षा के झरिया रिसोर्स सेंटर के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर झरिया के मिल्लत एकेडमी में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को साइन लैंग्वेज की जानकारी दी गयी। मूक बधिर लोगों के साथ आदर्श व्यवहार करने को प्रेरित किया गया। एस सी रेलवे बालिक विद्यालय की मूक बधिर दिव्यांग रानी कुमारी ने सभी बच्चों को अल्फाबेट सांकेतिक भाषा मे सिखाया। सभी बच्चों ने “मूक बधिर हमें है आशा, हम पढ़ेंगे सांकेतिक भाषा” का नारा बुलंद किया।

स्पेशल एडुकेटर अखलाक अहमद ने कहा कि झरिया के कई मूक बधिर बच्चे सांकेतिक भाषा का ज्ञान प्राप्त कर आगे बढ़ रहे हैं। इस भाषा के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है ।

फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि सांकेतिक भाषा का ज्ञान सभी को होना चाहिए, ताकि मूक बधिर की अभिव्यक्ति को हम भी समझ सकें। कार्यक्रम में फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह, स्पेशल एडुकेटर अख़लाक़ अहमद, प्रधानाध्यापक मो. मुस्तफा, आर्शिया सुल्ताना, मो. आबिद, हातिम अंसारी, शेख रिजवान, जावेद हुसैन, जावेद हुसैन, हसनैन राजा, अख्तर अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates