Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्की सिंह को अंगार पथरा पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Dhanbad: बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्की सिंह को अंगार पथरा पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Dhanbad news, Dhanbad crime, Jharkhand news, Bajrang dal : धनबाद जिले की अंगारपथरा ओपी पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस में पेट्रोलिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम आनंद विजय उर्फ विक्की सिंह बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरफ्तार किया गया युवक बजरंग दल से जुड़ा हुआ है। वह अपने को बजरंग दल का प्रांतीय प्रमुख बता रहा है। पुलिस ने युवक की जांच की और उसकी कमर में एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया। थाना प्रभारी सतेंदर पाल ने बताया कि वह अपने दो सहयोगियों के साथ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अन्य पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।

Share this:

Latest Updates