Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: बैंक मोड़ पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Dhanbad: बैंक मोड़ पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Dhanbad news: धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र भूली ओवरब्रिज के नीचे घूम रहे दो अज्ञात व्यक्ति को हथियार के साथ बैंक मोड़ पुलिस ने धर दबोचा। बैंकमोड़ थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की दो अज्ञात व्यक्ति हथियार के साथ भूली ओवरब्रिज के नीचे घुम रहे हैं। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक धनबाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भूली ओभरब्रीज के नीचे छापामारी दल के साथ पहुंचे तथा दो व्यक्ति मोहम्मद दानिस, संजू उर्फ राशिद हसन को हथियार एवं गोली के साथ पकड़ा गया जिसे गिरफतार किया गया। पकड़ाये व्यक्त्ति ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि ये दोनो प्रिंस खान के गैंग से जुड़े हुए है, तथा प्रिंस खान के लिए रंगदारी वसुलने हेतु एक बड़े व्यवसाई के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। 

वही छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक थाना प्रभारी वकार हुसैन,पुलिस अवर निरीक्षक रूपेश कुमार, साधन कुमार, सुमन शौरभ,आरक्षी प्रभारक तिवारी, आरक्षी राखु कुमार महतो आरक्षी नेपाल महतो थे।

Share this:

Latest Updates