Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद चैंबर का चुनाव सम्पन्न चेतन अध्यक्ष, अजय नारायण महासचिव व श्याम नारायण कोषाध्यक्ष निर्वाचित

धनबाद चैंबर का चुनाव सम्पन्न चेतन अध्यक्ष, अजय नारायण महासचिव व श्याम नारायण कोषाध्यक्ष निर्वाचित


Dhanbad News: धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का चुनाव सम्पन्न हो गया। इस चुनाव के बाद हुए मतगणना के बाद एक बार फिर पुरानी कमिटी की ही जीत हुई है। चुनाव पदाधिकारी प्रदीप सिंह ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर चेतन प्रकाश गोयनका, महासचिव के पद पर अजय नारायण लाल और कोषाध्यक्ष पद पर श्याम नारायण गुप्ता निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष पद पर चेतन ने राजीव तो महासचिव पद पर अजय लाल ने राजेश गुप्ता को हराया

इस चुनाव में शत- प्रतिशत मतदान हुआ, सभी 208 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। इस मतदान में चेतन प्रकाश गोयंका को कुल 121 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंन्दी राजीव शर्मा को 87 मत मिले।महासचिव पद पर अजय नारायण लाल को 115 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंन्दी राजेश गुप्ता को 93 मत ही प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर श्याम नारायण गुप्ता को 117 मत, संजीव कुमार चौरसिया को 58 और प्रेम प्रकाश गंगेसरिया को 32 मत प्राप्त हुए.मतदान सौ प्रतिशत रहा। चुनाव में जीतकर आए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने माला पहनाकर बधाई दी।मतदान की प्रक्रिया सुबह साढ़े दस बजे से 3 बजे तक चला। 3 बजे ले बाद कॉउंटिंग शुरू हुई और 5 बजे तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई।चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव ने इस जीत के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया एवं कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Share this:

Latest Updates