Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad : ईसाई मशीनरी चला रही थी धर्मांतरण का खेल, ग्रामीणों ने किया भंडाफोड़, थाने में की शिकायत 

Dhanbad : ईसाई मशीनरी चला रही थी धर्मांतरण का खेल, ग्रामीणों ने किया भंडाफोड़, थाने में की शिकायत 

धनबाद जिला अंतर्गत कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद पांच नंबर बस्ती में रविवार को ईसाई मशीनरी के लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार छाताबाद पांच नंबर बस्ती में स्व कालीपदों दास के मकान में कुछ लोग चिरकुंडा से आकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहे थे। जब इस बात की सूचना स्थानीय ग्रामीणों को मिली तो वे इसका विरोध करने उपरोक्त स्थल पर जा पहुंच गये। इसके बाद वहां चल रहा धर्म परिवर्तन का भांडा फूट गया। लोग हंगामा करने लगे। अब इस मामले की जांच में कतरास थाना पुलिस जुट गई है। इस बाबत कतरास पुलिस लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।

प्रलोभन देकर कराया जा रहा है धर्म परिवर्तन

गौरतलब है कि इन दिनों इसाई मशीनरी द्वारा कतरास के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को प्रलोभन देकर प्रार्थना में शामिल होने के बहाने धर्म परिवर्तन का काम कराया जा रहा है।

वहीं धर्म परिवर्तन की सूचना पर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के लोग भी वहां पहुंच गये। मौके पर कतरास पुलिस भी अपने दल बल के साथ पहुंची और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वहीं इस घटना के भुक्तभोगी सोनू साव नारायणी देवी, पिंकी देवी ,सौरभ कुमार साव, जय सिंह ,विकास कुमार यादव ,धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रिंस कुमार आदि ने कतरास थाने में लिखित शिकायत की है। 

Share this:

Latest Updates