Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad cricket: माही क्लब की अंकिता मौर्य झारखंड अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में शामिल

Dhanbad cricket: माही क्लब की अंकिता मौर्य झारखंड अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में शामिल

Dhanbad news, Dhanbad sports news, Dhanbad cricket news, jsca under-15 team : झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य अभिजीत घोष द्वारा संचालित लड़कियों की माही क्रिकेट क्लब की महिला खिलाड़ी सुर्खियों में है। इस क्लब से बबली कुमारी के बाद अंकिता मौर्या ने अंडर – 15 झारखंड क्रिकेट टीम में अपना स्थान बनाया है। अंकिता के चयन के बाद खुशी जाहिर करते हुए अभिजीत घोष ने बताया कि कुमारधुबी से दो लड़कियों का राज्य स्तरीय क्रिकेट में खेलना एक गौरव की बात है। उन्होंने इस टीम पर लगातार मेहनत कर रहे कोच कुंदन कुमार राज एवं भागीरथ रजवार को धन्यवाद दिया। टीम के दोनों कोच ने बताया कि उनका प्रयास और कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय टीम में जगह दिलाना है। अंकिता के परिजन भी उसके इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।माही क्रिकेट क्लब की सचिव दोएल घोष ने भी लड़कियों के इस उत्कृष्ट सफलता पर बेहद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कुमारधुबी लड़कियों के क्रिकेट का राज्य स्तरीय हब होगा।

Share this:

Latest Updates