Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डीसीए स्कूल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों का ग्रुप तैयार, क्रेडो स्कूल पहली बार टूर्नामेंट में शामिल

डीसीए स्कूल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों का ग्रुप तैयार, क्रेडो स्कूल पहली बार टूर्नामेंट में शामिल

Dhanbad news : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन की स्कूल टूर्नामेंट कमेटी ने 2024-25 सत्र के विभिन्न टूर्नामेंटों में भाग ले रही टीमों का ग्रुप तैयार कर लिया है। मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई टूर्नामेंट कमेटी की बैठक में सभी टीमों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से ग्रुप का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्ष चेयरमैन श्रीमती सरिता सिन्हा कर रही थीं। इनके अलावा जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास, कमेटी के को-चेयरमैन जावेद खान, मनीष कुमार, अनवर सिद्दीकी, महेश गोराई व अन्य लोग उपस्थित थे।

वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-18 टूर्नामेंट के लिए ग्रुप ए में बालिका विद्यामंदिर स्कूल झरिया, द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन अकादमी, डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल और डिनोबिली स्कूल कोर्राडीह की टीमें हैं। वहीं ग्रुप बी में आइएसएल झरिया, अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर, दिल्ली पब्लिक स्कूल और डीएवी कोयलानगर की टीमें हैं। वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-16 टूर्नामेंट में ग्रुप ए में डिनोबिली भूली, डिनोबिली कोर्राडीह, आइएसएल झरिया, मदर हलीमा स्कूल और क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की टीमें हैं। ग्रुप बी में डीएवी कोयलानगर, अपर्णा पब्लिक स्कूल, राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर और देव पब्लिक स्कूल है। ग्रुप सी में सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल श्यामडीह कतरास, अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर, दिल्ली पब्लिक स्कूल और बड्स गार्डेन की टीमें हैं। वहीं रामनाथ सिंह मेमोरियल अंडर-14 स्कूल टूर्नामेंट में ग्रुप ए में माउंट लिटरा जी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर और देव पब्लिक स्कूल एवं ग्रुप बी में डीएवी कोयलानगर, क्रेडो वर्ल्ड स्कूल और राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर की टीमें हैं।

Share this:

Latest Updates