Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad cricket: मिनी एनआरसी ने सुरेश क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से धोया 

Dhanbad cricket: मिनी एनआरसी ने सुरेश क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से धोया 

Dhanbad cricket news, dhanbad news: न्यूटेक ए डिवीजन लीग में गुरुवार को ईस्ट कुमारधुबी मैदान में खेले गए मैच में मिनी एनआरसी ने सुरेश क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से हरा दिया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुरेश क्रिकेट अकादमी की टीम 41 ओवर में 180 रन बनाकर आउट हो गई। मनीष ने 41, अरुण ने 22, मिंटू ने 22, मुर्शीद ने 20, राजेश ने 11 और उदय शंकर ने 11 रन बनाएं। वहीं मिनी एनआरसी क्लब के आकाश कुमार हरी ने 3, सोहेल अख्तर व सनवर हुसैन ने 2-2 और अनिरुद्ध माथुर व राहुल कुमार ने एक-एक विकेट लिए।

मिनी एनआरसी ने 25 ओवरों में हासिल की जीत

बाद में मिनी एनआरसी ने 25 ओवरों में दो विकेट पर 183 रन बनाकर मैच को आठ विकेट से जीत लिया। अनिरुद्ध माथुर ने 10 चौके की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। शुभम नारायण पाठक ने 10 चौक और एक छक्के की मदद से 54 रन और परमजीत हजारी ने चार चौके एक छक्के की मदद से 43 रन बनाएं। सुरेश क्रिकेट अकादमी के मुकेश कुमार और मुर्शीद आलम को एक-एक विकेट मिला।

IMG 20231214 WA0001

विजेता टीम को इन्होंने ने दी बधाई

जीत पर क्लब के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, सचिव मुनेश्वर सिंह,चेयरमैन दिवेन तिवारी, मुख्य संरक्षक संतोष सिंह, वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, जावेद खान , शब्बीर आलम, शमीम अख्तर, अबरार अहमद, नायब अली, मनोज कुमार सिंह, राज सिन्हा, संयुक्त सचिव महफूज आलम, ए आर साहेब, सहायक सचिव, मोहम्मद शमी, असिफ खान, जैकी अहमद, आरिफ इकबाल , इरशाद आलम, अनिक खान,  सनोवर हुसैन, कोषाध्यक्ष रत्नेश सिंह आदि ने बधाई दी।

Share this:

Latest Updates