Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: बरमसिया के कृष्णा नगर में अपराधियों ने एक घर को बनाया निशान, लाखों की चोरी

Dhanbad: बरमसिया के कृष्णा नगर में अपराधियों ने एक घर को बनाया निशान, लाखों की चोरी

Dhanbad news: धनबाद जिला अंतर्गत बरमसिया के कृष्णा नगर स्थित एक घर में बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए लेकर चंपत हो गए। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर 2023 को नए घर में परिवार के लोग शिफ्ट हुए थे. वही बुधवार की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया. चोरी में लगभग 6 लाख रुपए कैश चोर ले भागे. बुधवार शाम को घर वाले स्टेशन गए थे। उन्हें घर लौटने में थोड़ी देर हो गई 8:00 बजे के आसपास जब सभी घर पहुंचे तो देखा ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा हुआ है. जांच करने पर पता चला चोरों के द्वारा रखे हुए कैश पैसे चुरा लिया गया है, जिसकी सूचना धनसार थाना पुलिस को दी गई है.

बच्चों को छोड़ने स्टेशन गये थे घरवाले

गृहस्वामी आशा कुमारी ने बताया कि 15 दिसंबर 2023 को अपने पति और बच्चे के साथ इस घर में शिफ्ट हुए थे. यह घर उन्होंने हाल ही में बनवाया है वहीं बुधवार देर शाम को वह अपने बच्चों को स्टेशन छोड़ने गई थी. लौटने के दौरान उन्हें थोड़ी देर हो गई और रात 8:00 के करीब आशा एवं उनके पति घर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है वही घर में रखे 6 लाख रुपए कैश गायब हो गए हैं. पुलिस छानबीन में जुट गई है.

Share this:

Latest Updates