Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Dhanbad: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Dhanbad news :  झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर टैक्सी के रहने वाले देबू रवानी का 22 वर्षीय भगिना रवि कुमार राम का शव शनिवार की शाम झरिया पुलिस ने बरामद किया है। घटना के संबंध में मृतक के मामा देबू रवानी ने बताया कि शनिवार की सुबह जरुरी काम से हमारा पूरा परिवार झरिया के भूतगड़िया अपने साढू के यहां गए थे। तीन बजे वापिस लौटे तो देखा कि आवास का दरवाजा अंदर से बंद था।काफी आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो एक छोटी बच्ची को किसी प्रकार खिड़कीनुमा रास्ते के सहारे घर के अंदर घुसाया। बच्ची ने अंदर से गेट को खोला तो देखा कि रवि साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ है। आननफन में उसे उतार कर धनबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रवि के मामा देबू रवानी ने बताया कि मामले की जानकारी झरिया पुलिस को दी गई। 

जांच पड़ताल में जुटी झरिया पुलिस

वही झरिया थाना के एसआई ए मुंडू ने बताया की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक रवि कुमार रवानी का पूरा परिवार  कागेशर गांव ,जमुई जिला ( बिहार ) में रहता हे। रवि पिछले चार पांच साल से अपने मामा देबू के पास झरिया में ही रहता था। मामा के साथ फेरी के धंधे में हाथ बटाटा था। वही रवि की मौत की खबर पाकर उसके पिता अभिनंदन राम, मां पूजा देवी जमुई से झरिया के लिए निकल गए है और देर रात झरिया आने की संभावना है।

Share this:

Latest Updates