Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रियांशु के शतक से धनबाद ने जमशेदपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

प्रियांशु के शतक से धनबाद ने जमशेदपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Dhanbad news: धनबाद जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। प्रियांशु रंजन के शानदार शतक की मदद से शनिवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धनबाद ने जमशेदपुर को 49 रनों से हरा दिया। अब लातेहार में 29 अप्रैल को होने वाले सेमीफाइनल में धनबाद का मुकाबला सिमडेगा से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रांची और देवघर की टीम आपस में भिड़ेगी।

टास धनबाद ने जीता और पहले बल्लेबाजी करती हुई उसकी टीम 48.2 ओवर में 227 रनों पर आउट हो गई। 27 रनों पर चार विकेट गंवा देने के बाद प्रियांशु रंजन और लक्ष्य राज सिंह ने धनबाद की पारी संभाली। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से टीम 227 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई। प्रियांशु ने 100 रन बनाए। वहीं ल्क्ष्य राज सिंह ने 27, युवराज कुमार ने 24, आनंद राज ने 22 रन जोड़े। जमशेदपुर के ओमकार कुमार ने 41, आयुष खरे ने 44 और हिमांशु भारद्वाज ने 50 रन देते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। बाद में जमशेदपुर की टीम 45 ओवर में 178 रनों पर आउट हो गई। शिवम कुमार सिंह ने 24, श्रीयांश राज ने 22, विघ्नेश कुमार ने 18, अमन उत्कर्ष ने 19, राजवीर कुंडू ने 17, रूद्र कुमार मुखी ने 15 रन बनाए। धनबाद के आनंद राज ने 17 पर तीन, युवराज कुमार ने 43 पर दो, विष्णु कुमार ने 46 पर दो, कुणाल कुमार सिंह ने 24 पर एक और दिव्यांशु कुमार ने 26 पर एक विकेट लिए। प्लेयर आफ द मैच प्रियांशु रंजन चुने गए। उन्हें यह पुरस्कार मैच रेफरी राजेश झा व डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास ने प्रदान किया। इस अवसर पर डीसीए के संयुक्त सचिव बाल शंकर झा उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates