Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न

धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न

Dhanbad news : रविवार को धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स बैंक मोड़ के सभागार में धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स  ट्रेड एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम सभी सदस्यों का अभिवादन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रगान से बैठक का शुभारंभ हुआ। कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार द्वारा वार्षिक लेखा – जोखा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने पारित किया।

कार्यक्रम में सचिव मनीष शाह ने सदस्यों द्वारा रखे कुछ समस्याओं तथा सुझावों को साझा

कार्यक्रम में सचिव मनीष शाह ने सदस्यों द्वारा रखे कुछ समस्याओं तथा सुझावों को साझा किया तथा सर्वसम्मति से फोटोग्राफर हित में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए निर्णयों पर मुहर लगाई गई। एसोसिएशन के सलाहकार मृत्युंजय प्रसाद ने एसोसिएशन को संगठित रह कर काम करने की बात कही। अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा फोटोग्राफर अपने संसाधनों को अपडेट करने के साथ ही स्वयं को भी अपडेट करें और ससम्मान अपना व्यापार करें। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। अध्यक्ष ने सदस्यों को संगठन की शक्ति तथा महत्त्व से अवगत कराते हुए कहा संगठन को मजबूत और शक्तिशाली बना कर चलने को सभी सदस्यों की प्रमुखता दें जिससे सबका साथ सबका विकास की भावना को बढ़ावा मिल सके। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुभाष सरावगी, अभिजीत भट्टाचार्य, सहसचिव रंजीत गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल, मनोज राठौर,अनूप साहू,संजय कुमार, संगठन मंत्री साजिद खान,मंतोष लाल आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates