Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद जिला योग प्रतियोगिता 27 जुलाई से

धनबाद जिला योग प्रतियोगिता 27 जुलाई से

Dhanbad news: दो दिवसीय धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप धनबाद जिला योग संघ के तत्वावधान में आगामी 27 एवं 28 जुलाई को क्रेडो वर्ल्ड स्कूल गोविंदपुर धनबाद में आयोजित की जा रही है धनबाद जिला योग संघ की सचिव कुसुम महतो ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है प्रतियोगिता में धनबाद जिला के 24 स्कूल एवं क्लब के लगभग 562 से ऊपर प्रतिभागी 11 आयु वर्गों में भाग ले रहे हैं प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 जुलाई को पूर्वाहन 11:00 बजे मुख्य अतिथि क्रेडो वर्ल्ड स्कूल के निदेशक हर्षित अग्रवाल जी एवं महर्षि मेंही विद्यापीठ के निदेशक संजीव घोष जी के द्वारा की जाएगी तथा 28 जुलाई को पूर्वाहन 9:00 बजे से शुरू होगी वहीं प्रतियोगिता में 28 जुलाई को अपराह्न 3:00 से योग टाइटल स्पर्धा शुरू होगी इसके उपरांत पुरस्कार वितरण आयोजित की जाएगी समापन समारोह की मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या रूना दुबे जी के द्वारा पुरस्कार वितरण की जाएगी इसी प्रतियोगिता के आधार पर धनबाद जिला योग टीम का गठन किया जाएगा जो चयनित खिलाड़ी आगामी जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में धनबाद का प्रतिनिधित्व करेगी जिला योग प्रतियोगिता को सफल बनाने में धनबाद जिला योग संघ के चेयरमैन भवानी बंदोपाध्याय अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, कौशल सिंह,ब्रह्मदेव यादव,दिनेश यादव महासचिव कुसुम महतो संयुक्त सचिव राहुल आनंद कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार तकनीकी सचिव एवं आयोजन सचिव आलोक कुमार ,श्वेता आर्या,कविता साव,माही जी,प्रकाश महतो, अभिमन्यु कुमार,मोनू कुमार,पिंटू कुमार,खुशबू कुमारी,अंजली कुमारी,ब्यूटी कुमारी आदि संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों की अहम भूमिका है|

Share this:

Latest Updates