Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: पूजा टाॅकीज-बैंकमोड़ और गोविंदपुर में बनेगा फ्लाईओवर, मिलेगी जाम से मुक्ति 

Dhanbad: पूजा टाॅकीज-बैंकमोड़ और गोविंदपुर में बनेगा फ्लाईओवर, मिलेगी जाम से मुक्ति 

Dhanbad news: धनबाद के लोगों को जल्द से जल्द जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पूजा टाकीज से लेकर बैंकमोड़ तक और गोविंदपुर बाजार में फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी सरकार से मिल गई है। इसके लिए रेलवे ने भी एनओसी दे दी है। होली खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि धनबाद में बनने वाले दोनों फ्लाईओवर को अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा। इस कारण इनके निर्माण में बहुत कम समय लगेगा। बता दें कि इन दोनों फ्लाईओवरों के निर्माण के लिए सांसद पशुपतिनाथ सिंह और जिले के विधायकों ने संयुक्त रूप से सरकार पर दबाव डाला। यह इसी का नतीजा है।

बिग बाजार के पास उद्यान, बरवाअड्डा में वाटर पार्क

इधर, शहरवासियों के मनोरंजन के लिए पार्क और वाटर पार्क का निर्माण होगा। नगर निगम ने इसके लिए कार्य आवंटित कर दिया है। इसका निर्माण कार्य भी बहुत जल्दी शुरू होने वाला है। इसे जल्द से जल्द बनने के लिए धनबाद नगर निगम ने कमर कस लिया है। बिग बाजार के पीछे बच्चों के खेलने के लिए पार्क होगा। वहां आप मार्निंग वाक भी कर सकेंगे। पार्क में व्यायाम करने के भी सारे संसाधन रहेंगे। वाटर पार्क के लिए आपको बंगाल जाने की जरूरत नहीं होगी। बरवाअड्डा में एक बड़ा वाटर पार्क बनेगा।

Share this:

Latest Updates