Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad Jharkhand latest news : राष्ट्रीय गणित विज्ञान मेला में राजकमल को स्वर्ण पदक 

Dhanbad Jharkhand latest news : राष्ट्रीय गणित विज्ञान मेला में राजकमल को स्वर्ण पदक 

National math and science fair : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान नयी दिल्ली के तत्वावधान में भोपाल में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय गणित विज्ञान मेला 2022 – 23 प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक प्राप्त किया। ज्ञात हो कि विद्या भारती सम्पूर्ण देश में कुल 11 क्षेत्रों में बंटे हुए हैं। राजकमल ने उत्तर पूर्व बिहार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए गणित प्रदर्श के तरुण वर्ग में राकेश कुमार पाण्डेय ने प्रथम स्थान लाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं तरुण वर्ग के ही गणित प्रयोगात्मक में आयुष अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में अपने प्रतिभागियों की सफलता पर विद्यालय परिवार गौरान्वित महसूस कर रहा है। 

विद्यालय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की कमी नहीं

विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि इस विद्यालय में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की कमी नहीं है। हमारे शिक्षक प्रतिभागियों को तराशने में सफल होते हैं। यही वजह है कि हमारे बच्चें प्रति वर्ष संकुल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कि प्रतियोगिताओं में विद्यालय का परचम लहराते हैं। प्राचार्य श्री मिश्रा ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सफल छात्रों को विद्यालय समिति की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। मैं विजेताओं को बधाई देता हूं, वहीं टीम का नेतृत्व कर रही शिक्षिका सुषमा पाण्डेय को धन्यवाद देता हूं। सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सह सचिव दीपक रूइया व कोषाध्यक्ष चन्द्र शेखर अग्रवाल एवं बाल कल्याण समिति धनबाद ज़िला व राजकमल स वि मं के शेष सदस्यों एवं विद्यालय के उप प्राचार्या उमा मिश्रा व उप प्राचार्य मनोज कुमार ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Share this:

Latest Updates