Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad news: सामान्य प्रेक्षकों ने की प्रीसाइडिंग ऑफिसर डायरी की स्क्रूटनी

Dhanbad news: सामान्य प्रेक्षकों ने की प्रीसाइडिंग ऑफिसर डायरी की स्क्रूटनी

Dhanbad News : गुरुवार को कृषि बाजार में 38 सिंदरी विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक एस. सुरेश कुमार, 39 निरसा विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक  के.एस. कन्डास्वामी, 40 धनबाद विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक  तुकाराम हरिभाऊ मुंढे, 41 झरिया विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक  डी. प्रशांत कुमार रेड्डी, 42 टुंडी विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक  तरन प्रकाश सिन्हा तथा 43 बाघमारा विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक  हर्षित पी. गोसावी ने संबंधित विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के प्रतिनिधि एवं निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी में प्रीसाइडिंग ऑफिसर डायरी की स्क्रूटनी की।

इस दौरान सिंदरी विधानसभा के 426, निरसा विधानसभा के 424, धनबाद विधानसभा के 458, झरिया विधानसभा के 340, टुंडी विधानसभा के 369 तथा बाघमारा विधानसभा के 355 बूथ के प्रीसाइडिंग ऑफिसर से प्राप्त प्रीसाइडिंग ऑफिसर डायरी की बारी बारी से स्क्रूटनी की गई।

स्क्रूटनी के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के प्रतिनिधि तथा निर्दलीय उम्मीदवारों ने कोई आपत्ति नहीं जताई।

मौके पर 38 सिंदरी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, 39 निरसा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, 40 धनबाद विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ  राजेश कुमार, 41 झरिया विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, 42 टुंडी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, 43 बाघमारा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह निदेशक डीआरडीए  राजीव रंजन सहित संबंधित विधानसभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates