Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार

Dhanbad: पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार

Dhanbad news : धनबाद में लॉ कॉलेज ग्राउंड के समीप अमरदीप भगत हत्याकांड मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसएसपी हरदीप पी जनार्दन ने अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

आरोपी छिनतई कर रहे थे

प्रेस वार्ता में एसएसपी हरदीप ने मीडिया को बताया कि लॉ कॉलेज के समीप अमरदीप भगत के साथ आरोपी छिनतई कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने अमरदीप भगत को गोली मार दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।वहीं एसआईटी टीम के द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता की बात को स्वीकार किया तथा उनके अपराध स्वीकृत बयान के आधार पर कांड में प्रयुक्त पिस्टल गोली, एवं दो मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। साथ ही अमरदीप भगत के पास से छीने गए  पर्स, मोबाइल तथा सोने की अंगूठी को भी बरामद कर लिया गया है।

आरोपियों के नाम : प्रेम कुमार उर्फ सोनू, सनी मंडल, मुकेश कुमार, बिट्टू कुमार और प्रेम डोम ने मिलकर घटना का अंजाम दिया था। 

बरामद सामान : काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल , काले रंग का पल्सर 200, एक कट्टा, जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी और मृतक का पर्स होने बरामद किए गए हैं।

Share this:

Latest Updates