– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dhanbad politics : सांसद पशुपतिनाथ सिंह के कारण धनबाद 20 वर्ष पीछे चला गया : संतोष सिंह

Congress party

Share this:

Nirsa news, Dhanbad news, zila Congress: निरसा के बेनागडिया में शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कांग्रेस चली आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पदयात्रा कर निरसा के बेनागडिया पहुंचे। जहां ग्रामीणों भव्य स्वागत किया। ग्रामीणो से मिलकर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया।  जिलाध्यक्ष सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि  मोदी सरकार अपने नौ वर्ष के कार्यकाल मे जनता को सिर्फ अपनी मन की बात सुनाते हैं, मगर कभी जन की बात नही सुनते हैं। उन्होंने आम जनमानस को बेवकूफ बनाने के आलावा कुछ नही किया। जहां एक तरफ देश की आम जनता मंहगाई, गरीबी, बेरोजगारी से त्रस्त हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा जाति -धर्म के नाम पर सत्ता के लोभ में आम जनता को बेवकूफ बना रही हैं। सबसे बड़े भ्रष्टाचारी अडानी के पोल खुल जाने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर एक शब्द भी क्यों नहीं बोलते हैं। सिंह ने कहा धनबाद के सांसद पीएन सिंह के कारण धनबाद विकास के मामले मे 20 वर्ष पिछे चला गया। इस बार  धनबाद लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को चुनाव जिताकर भाजपा मुक्त धनबाद बनाए। जिलाध्यक्ष संतोष ने कहा धनबाद के ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर जहां जाता हूँ लोग कहते हैं भाजपा ने अच्छे दिन का झांसा देकर वोट हासिल कर लिया, मगर चुनाव जीत जाने के बाद सांसद नजर भी नहीं आते हैं। उन्होने कहा इस बार धनबाद में परिवर्तन निश्चित है। मोदी सरकार के कारण आज संविधान और देश खतरे मे है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस को सत्ता  मे आना जरूरी है ।

भाजपा को सवाल पूछने का अधिकार नहीं

जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश के विकास में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार  सरकारी संस्थानों को भी बेचने पर उतारू हैं। देश की जनता अब इस धोखेबाज सरकार को अच्छी तरह से समझ और पहचान गई हैं। 2024 आगामी संसदीय चुनाव में देश की जनता के आर्शिवाद -सर्मथन से कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन करने जा रही है। इसमें कोई दो राय नहीं हैं। संतोष सिंह ने भाजपा सरकार ने नौ साल में लोगो के आंख मे धुल झोंकने के अलावा कुछ नही किया। बीजेपी पूछती है कांग्रेस ने सत्तर साल मे क्या किया। सात साल पहले 2000 हजार का नोट लाने वाले अपना निर्णय पर कायम नहीं रह सके। उन लोगों को यह पूछने का अधिकार नहीं है कि सत्तर साल मे कांग्रेस ने क्या किया। 

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

जिस संविधान के तहत मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, वह संविधान भी कांग्रेस का बनाया हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डीएन यादव ने की। 

उक्त कार्यक्रम मे *जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष  वकील बाउरी* जियाउल हुसैन, संतोष कुमार राय, जिला महासचिव मंजूर आलम उर्फ सोनू,अरविंद कुमार सैनी, नकूल मोदी, कपिल देव प्रसाद, बबलू दास, नंदन भुईयां, मुजाहिद शेख,साबिर खान, महिंद्र सहनी,श्रीराम चौहान, दीपक मिश्रा, मकरुद्दीन अंसारी, हसन अंसारी, अमीत भुईयां, बब्लू सोरेन, राखोहरी दास,सपन बाउरी, श्यामल भंडारी, बिकोधर चक्रवती, पप्पू केवट , मुकेश बर्मा, ग्याश अंसारी, पोरेश दास,रामदास राबीदास, नारद बावरी , माफूउद्दीन अंसारी, जमाल अंसारी, राजेश भंडारी, कलीमुद्दीन अंसारी, चिड़ीबन कोल ,वीरू बाउरी, श्रीकांत बाउरी, निमाई बाउरी, श्रीकांत बाउरी,शांत बाउरी, सुभाष बाउरी आदि मौजूद थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates