Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सी.बी.एस.ई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगित के बालक वर्ग में धनबाद पब्लिक स्कूल का दबदबा

सी.बी.एस.ई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगित के बालक वर्ग में धनबाद पब्लिक स्कूल का दबदबा

Dhanbad news: सीबीएसई द्वारा एल .पी. सावनी अकादमी सूरत गुजरात में गत 2 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए  धनबाद पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बालक वर्ग में 2 कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर 14 बालक वर्ग के टीम स्पर्धा में निखिल कुमार, मयंक कुमार, भास्कर कुमार मंडल, आयुष राज, सूर्य महतो तथा

अंडर-19 बालक वर्ग एकल योगासन बालक वर्ग में मानस ने जीता कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-19 टीम स्पर्धा में स्कूल के खिलाड़ी चौथे तथा   अंडर 17 बालक वर्ग में आठवें  स्थान पर रहे।

धनबाद पब्लिक स्कूल ईस्ट जोन का एकमात्र ऐसा स्कूल है,  जिसने टीम स्पर्धा में पदक जीता है। एकल स्पर्धा में ईस्ट जोन में तीन पदक आई इसमें एक पदक अंडर-19 के मानस ने जीता है। खिलाड़ियों के इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी गण के साथ-साथ स्कूल की प्राचार्या शारदा महाजन, उप प्राचार्य शोबीक चटर्जी, सुपर्णा घोष के साथ-साथ सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक शशिकांत पांडे एवं पिंकी सिंह को बधाई दी। इसकी जानकारी शशिकांत पांडे ने दी।

Share this:

Latest Updates