Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad sports : धनबाद के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में लेंगे हिस्सा 

Dhanbad sports : धनबाद के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में लेंगे हिस्सा 

Dhanbad district badminton association, badminton news, sports news : धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन से निबंधित  बैडमिंटन अकादमी के तीन खिलाड़ी सुजल रक्षित ,पीहू सिंह, उदित्य दयाल योनेक्स सनराइज़ ऑल इंडिया सब जूनियर (अंडर  15 और 17 ) राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेगीं। एसोसिएशन के बैडमिंटन कोच संदीप दे ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों का चयन 25 से 27 अगस्त  को धनबाद इंडोर स्टेडियम धनबाद में आयोजित झारखंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप सेलेक्शन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। इसमें तीनों खिलाड़ी अपने -अपने  वर्ग में विजेता -उपविजेता  रहे। तीनों खिलाड़ी अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 14 से 19 सितंबर  में होने वाली योनेक्स -सनराइज़  राष्ट्रीय सब जूनियर  बैडमिंटन चैम्पियनशिप ज्वाला गुट्टा अकादमी हैदराबाद के लिये झारखंड टीम के साथ 11 सितंबर को रवाना होंगे। ये खिलाड़ी झारखंड टीम के कोच कम मैनेजर संदीप दे ,मुकेश कुमार के दिशा-निर्देश में खेलेंगे ।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई

तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिये जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक बीएसपी राय, सचिव सम्राट चौधरी, सीनियर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, सतीश कुमार ,उपाध्यक्ष राजेश झा, रियाज़ ख़ान, शान्तनु चौधरी, कोषाध्यक्ष  दीपांकर बनर्जी, दिनेश मंडल, परिमल सिंह , अरित्र दास आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this:

Latest Updates