Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: ज्वेलरी दुकान में चोरी, 5 से 7 लाख रुपए के गहने ले भागे चोर

Dhanbad: ज्वेलरी दुकान में चोरी, 5 से 7 लाख रुपए के गहने ले भागे चोर

Dhanbad news : धनबाद के हीरापुर हटिया स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में बुधवार देर रात चोरों ने शटर को तोड़ कर लाखों रुपए के जेवर ले चंपत हो गए. सूचना दुकान संचालक कृष्णा अग्रवाल को स्थानीय लोगो ने गुरुवार सुबह फोन पर दिया. सूचना मिलने पर दुकान संचालक मौके पर पहुंच पुलिस को जानकारी दी. दुकान संचालक कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि दुकान में चोरी की जानकारी स्थानीय लोगो द्वारा उन्हें दिया गया. दुकान का शटर काट कर चोर अंदर प्रवेश किया. 5 से 7 लाख का सोना चांदी की आभूषण चोरी हुआ है. सीसीटीवी दुकान में नही लगा हुआ था. चोरी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है.

हीरापुर हटिया चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने बताया कि कृष्ण अग्रवाल ज्वेलर्स में चोरी की घटना हुई है.बुधवार रात लगभग 2 बजे चोरी होने का अनुमान है. सुरक्षा को लेकर दुकानदार सतर्क रहते है, लेकिन शातिर चोर आधुनिक औजार उपयोग करते है.पुलिस से आग्रह है कि गश्ती बढ़ाए.

Share this:

Latest Updates