Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद की अनंदिता किशोर इंडिया अंडर-19 टीम में

धनबाद की अनंदिता किशोर इंडिया अंडर-19 टीम में

Dhanbad news: धनबाद की अनंदिता किशोर इंडिया अंडर-19 टीम में स्थान बनाने में सफल रहीं हैं। मलेशिया में 15 दिसंबर से होने वाले एशिया कप में अनंदिता इंडिया अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्य करेंगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला क्वालांलपुर में पाकिस्तान से होगा। टीम में निक्की प्रसाद (कप्तान), सनिका चलके (उपकप्तान), जी. तृषा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहीर (विकेटकीपर), ईश्वरी अवासरे, मिथिला विनोद, जोशिथा वीजे, सोनम यादव, परूणिका सिसौदिया, केसरी दृथी, आयुषी शुक्ला, अनंदिता किशोर, एमडी शबनम और नंदना एस. के नाम हैं। हर्ली गाला, हैप्पी कुमारी, जी. काव्याश्री और गायत्री सुरवास को स्टैंडबाई खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है।

भारतीय टीम के अतिरिक्त ग्रुप ए में पाकिस्तान और नेपाल की अंडर-19 टीम
एशिया कप में भारतीय टीम के अतिरिक्त ग्रुप ए में पाकिस्तान और नेपाल की अंडर-19 टीम है। वहीं ग्रुप बी में मेजबान मलेशिया के अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें हैं। भारतीय टीम अपने ग्रुप स्टेज में 15 दिसंबर को पाकिस्तान और 17 दिसंबर को नेपाल से भिड़ेगी।
अनंदिता किशोर की इस सफलता पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रपसन्नता व्यक्त की है। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने अनंदिता को बधाई देते हुए एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि यह धनबाद क्रिकेट संघ समेत झारखंड की बड़ी उपलब्धि है।
वहीं जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास समेत सभी पदाधिकारियों ने भी अपनी अनंदिता को बधाई दी है।

Share this:

Latest Updates