Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट में धनबाद की आसान जीत

जेएससीए अंतर जिला अंडर-14 क्रिकेट में धनबाद की आसान जीत

Dhanbad news, Bokaro news :  चास कॉलेज चास के मैदान में शनिवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के खेले गए मैच में धनबाद की टीम ने पश्चिम सिंहभूम की टीम को 133 रनों से पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद ने 39 ओवर में सभी विकेट खोकर 247 रनों का स्कोर बनाया टीम की ओर से दिशांक शेखर ने 69, वीर सिंह ने 52 एवं पीयूष कुमार सिंह ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में पश्चिम सिंहभूम की ओर से प्रशांत कुमार ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि एहसान अहमद एवं चिराग को दो-दो सफलता मिली। जवाबी पारी खेलने उतरी पश्चिम सिंहभूम की टीम 29.4 ओवर में 114 रनों पर सिमट गई टीम की ओर से आमिर परवेज ने 24, अहसान अहमद ने 23 एवं चंदन प्रसाद ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में धनबाद की ओर से राजकुमार राय ने 13 रन देकर चार एवं जिगर कुमार ने 20 रन देकर दो विकेट लिए। मैच में शानदार अर्धशतक के लिए धनबाद के दिनांक शेखर को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जेएससीए आजीवन सदस्य डी डी झा ने दिए।

Share this:

Latest Updates