Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharm adhyatm : महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, झारखंड में भी मन रही गणेश चतुर्थी

Dharm adhyatm : महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, झारखंड में भी मन रही गणेश चतुर्थी

मुंबई के 2,729 सार्वजनिक पांडालों में विराजमान हुए भगवान गणेश, पांडालों में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से लेकर अयोध्या के राम मंदिर तक की दिखेगी प्रतिकृति

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, religious, Mumbai news, Jharkhand news : मुम्बई महानगर के 2,729 सार्वजनिक गणेशोत्सव पांडालों में मंगलवार को भगवान गणेश विराजमान हो गये हैं। साथ ही, लाखों की संख्या में लोगों ने अपने घरों में भगवान गणेश को प्रतिस्थापित किया है। इस तरह पूरा मुम्बई शहर भगवान गणेश के भक्ति भाव में डूब गया है और पूरा महाराष्ट्र गणेशमय हो गया है। अपने झारखंड में भी  गणेश चतुर्थी पर राज्य भर में आयोजन हुए हैं। राज्य की राजधानी रांची समेत लगभग हर जिले में इस अवसर पर पूजा पंडाल अथवा घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी। मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने शासकीय निवास वर्षा बंगले पर मंगलवार को गणपति की प्रतिस्थापना की है। शिंदे परिवार सहित शासकीय अधिकारियों ने कर्मचारियों ने वर्षा बंगले पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की है। मुख्यमंत्री ने मुम्बई सहित पूरे राज्यवासियों को गणपति पर्व की शुभकामना दी है। इसी तरह मुम्बई में सभी पार्टी के नेताओं ने भगवान गणेश की प्रतिस्थापना अपने आवास पर की है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

मुंबई शहर में गणेशोत्सव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 11,726 कांस्टेबल, 2,024 पुलिस अधिकारी और 15 डिप्टी कमिश्नर मुंबई में चप्पे-चप्पे पर तैनात किये गये हैं। गणेशोत्सव के दौरान यातायात पुलिस ने महानगर में वाहनों के आवागमन के लिए कई कदम उठाये हैं, जिनमें भारी वाहनों पर प्रतिबंध भी शामिल है। आज से 29 सितम्बर के बीच सभी प्रकार के भारी वाहनों को आधी रात से सुबह 7 बजे के बीच संचालन की अनुमति दी गयी है।

गणेशोत्सव पांडालों में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से लेकर अयोध्या के राम मंदिर तक की प्रतिकृति की आकर्षक सजावट की गयी है। मुंबई के मशहूर लालबाग का राजा, अंधेरी का राजा आदि गणेशोत्सव मंडलों की ओर प्रतिस्थापित भगवान गणेश का दर्शन पाने के भक्तगण कतारबद्ध होने लगे हैं। इन मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भक्तों के लिए जलपान आदि की भी व्यवस्था की है।

मोहन भागवत ने पुणे के दगडूशेठ पंडाल में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की

मोहन भागवत ने पूजा अर्चना की 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को पुणे के मशहूर दगडूशेठ गणपति पंडाल में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पंडाल में भगवान गणेश की आरती की गयी। बाद में पंडाल के द्वार अन्य भक्तों के लिए खोल दिये गये। महाराष्ट्र समेत देशभर में आज से दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई है। पुणे स्थित मशहूर गणपति मंडल के पंडाल का उद्घाटन सरसंघचालक डॉ. भागवत ने पूजा-अर्चना के साथ किया। इस वर्ष दगडूशेठ गणपति मंडल के बाहर की सजावट की थीम अयोध्या के निमार्णाधीन राम मंदिर पर आधारित है। पुणे में हर्ष और उल्लास के साथ आज से दस दिवसीय गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सात हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Share this:

Latest Updates