Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharm adhyatm: जन्माष्टमी की रात आप करेंगे सिक्का, दीया, फल और अनाज का यह उपाय तो…

Dharm adhyatm: जन्माष्टमी की रात आप करेंगे सिक्का, दीया, फल और अनाज का यह उपाय तो…

Janmashtami, Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, religious, rakshabandhan : भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। यह उत्सव इस बार छह सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी और गोकुलाष्टमी के नाम से प्रचलित इस उत्सव के दौरान जहां मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, वहीं भक्तगण घरों में व्यक्तिगत तौर पर भी भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते हैं। जन्माष्टमी कई मायनों में महत्वपूर्ण है। कहते हैं जन्माष्टमी की रात सिक्का, दीया, फल और अनाज के विशेष उपाय करने से जहां लोगों को कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है, वहीं सुख-संपन्नता में भी बढ़ोतरी होती है। आइए, आज हम इन्हीं विषयों पर चर्चा करते हैं।

तुलसी पूजन करना शुभ

कृष्ण जन्माष्टमी पर शाम को तुलसी पूजन करना शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी को लाल चुनरी ओढ़ा कर दीपक जलाएं और “ॐ वासुदेवाय नम:” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छूटकारा मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

गरीबों को फल और अनाज दान करें

जन्माष्टमी के दिन गरीबों को फल और अनाज दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके परिवार पर कोई संकट नहीं आएगा।

यह उपाय करें जरूर 

मान्यता है कि रात को श्रीकृष्ण की पूजा करते समय कुछ सिक्के रख दें, इसके बाद पूजा करें। पूजा खत्म होने के बाद उन सिक्कों को अपने बटुए और तिजोरी में रख दें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके घर कभी धन की कमी नहीं होगी।

Share this:

Latest Updates