Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharm adhyatm : शादी की अड़चनें होंगी दूर, रहेंगे निरोग…, करें बस ये उपाय…

Dharm adhyatm : शादी की अड़चनें होंगी दूर, रहेंगे निरोग…, करें बस ये उपाय…

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, religious, Thursday special, Thursday Mantra : आपको पता ही है, सनातन धर्म में हर दिन का अपना खास महत्व बताया गया है। इसी क्रम के गुरुवार का दिन त्रिदेवों में से एक श्री विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। अगर आपके जीवन में धन-संपदा, शांति को लेकर समस्या है, शादी में अड़चनें आ रही हैं, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आ रहीं हैं तो आप इन उपायों पर फोकस करें, आप लाभ में रहेंगे…। ज्योतिषों के अनुसार गुरुवार (बृहस्पति) का दिन कई मामलों में शुभ माना गया है। बृहस्पति ग्रह धन, प्रतिष्ठा, समृद्धि और ज्ञान का परिचायक है। कुंडली में बृहस्पति कमजोर है तो आप कुछ उपायों को करके समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

चने की दाल और गुड़ का भोग लगाएं 

गुरुवार बृहस्पति देव, श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित दिन है। इस दिन केले की पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके लिए सुबह-सुबह स्नान करके केले की जड़ में चने की दाल और गुड़ का भोग लगाकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शिक्षा, धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। विवाह में आ रही हर अड़चनें भी दूर होती हैं। 

अपने गुरु का आशीर्वाद जरूर लें 

इसी तरह शादी के बाद होने वाली कई छोटी-बड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए विष्णु भगवान की पूजा का विशेष महत्व है। शादी के बाद होने वाली रोजाना की समस्याओं से छुटकारा के लिए अपने गुरु का आशीर्वाद जरूर लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु दोष शांत होता है। विवाह का योग बनता है।

पीला वस्त्र पहनना काफी शुभ

बृहस्पतिवार के दिन पीला वस्त्र पहनना काफी शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु पीले रंग से काफी आकर्षित होते हैं। 

Share this:

Latest Updates