Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धर्मेन्द्र प्रधान ने पीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी की निन्दा की, विपक्ष की मानसिकता पर उठाये सवाल

धर्मेन्द्र प्रधान ने पीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी की निन्दा की, विपक्ष की मानसिकता पर उठाये सवाल

Bhuwneshwar News: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने वृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माताजी को लेकर की गयी अभद्र टिप्पणी की कड़ी निन्दा की। उन्होंने इस टिप्पणी को ‘बेहद शर्मनाक और निंदनीय’ बताया।

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधान ने कहा कि यह टिप्पणी इंडिया गठबंधन की प्रधानमंत्री मोदी के प्रति ‘नफरत की पराकाष्ठा’ को दर्शाती है, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हैं।

उन्होंने लिखा, ‘राजद-कांग्रेस के चुनावी मंच से की गयी यह टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि हर उस भारतीय का भी अपमान है, जो अपनी मां को ईश्वरतुल्य मानता है।’

प्रधान ने आरोप लगाया कि बिहार को अपमानित करने के बाद अब विपक्षी नेता प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आचरण इन नेताओं की ‘खोखली मानसिकता और गहरी हताशा’ को उजागर करता है, जो जनता का समर्थन न मिलने से उपजी है।

प्रधान ने आगे कहा, ‘इन नेताओं की निराशा अब उनकी भाषा और व्यवहार में साफ झलक रही है। बिहार की जनता सब देख रही है। पहले बिहार का अपमान और अब प्रधानमंत्री की माताजी के प्रति ऐसा असंवेदनशील और अमर्यादित व्यवहार ; इसका जवाब जनता अपने वोट की चोट से देगी।’

Share this:

Latest Updates