Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धोनी के अगले सत्र में भी खेलने की उम्मीदें : सीएसके 

धोनी के अगले सत्र में भी खेलने की उम्मीदें : सीएसके 

Chennai news : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कासी विश्वनाथन को उम्मीद है कि अनुभवी खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी अभी संन्यास नहीं लेंगे और अगले सत्र में भी खेलेंगे। वहीं 42 साल के धोनी ने इस सत्र की शुरुआत में ही कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद से ही अंदाज लगाया जा रहा था कि वह इस सत्र के बाद खेल को अलविदा कह देंगे। इसका कारण उनका पूरी तरह से फिट नहीं होना भी बताया गया है। इसी कारण धोनी इस सत्र में काफी निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने आये थे। उन्हें दौड़ने में भी सहज नहीं देखा गया।

सीएसके इस सत्र में प्लेआॅफ में भी नहीं पहुंच पायी। वहीं अटकलें लगायी जा रही हैं कि यह धोनी का टूनार्मेंट में अंतिम सत्र हो सकता है पर विश्वनाथन का मानना है कि इस मामले में कोई भी फैसला धोनी स्वयं करेंगे। विश्वनाथन ने कहा कि संन्यास के फैसले को लेकर कोई भी जवाब केवल धोनी ही दे सकते हैं। साथ ही कहा कि हमने हमेशा ही धोनी के फैसले का सम्मान किया है। हमने यह उस पर छोड़ दिया है।

Share this:

Latest Updates