Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इटली में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे धोनी

इटली में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे धोनी

Dhoni holidaying with family in Italy, Mumbai news : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल परिवार के साथ इटली की सैर कर रहे हैं। धोनी आईपीएल के बाद तरोताजा होने के लिए इस दौरे पर गये हैं। इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की है। इसमें उनका परिवसर इटली के मशहूर जगहों पर घूमने के साथ ही खाने का आनंद ले रहा है। साक्षी को इस तस्वीर पर 6 घंटे में ही एक मिलियन से भी ज्यादा लाइक मिल गए। तस्वीर में जहां धोनी हरे रंग की टीशर्ट और ग्रे कलर की पेंट में दिख रहे हैं तो वहीं, साक्षी ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रखी है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों ने आंखों पर चश्मे लगाए हुए हैं। दोनों की इस तस्वीर पर क्रिकेट प्रशंसकों ने जमकर कमेंट किए हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, भाभी कितना भी प्यार करो माही से आप हम प्रशंसकों से ज्यादा नहीं कर पाऊंगी। एक ने लिखा, लंबे बॉल इसका मतलब है आईपीएल 2025। वहीं आईपीएल से संन्यास की खबरों के बीच ही धोनी मांसपेशियों में चोट के इलाज कराने के लिए लंदन जाने की योजना बना रहे हैं। वह कब जाएंगे इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि धोनी ठीक होने के बाद अपनी भविष्य की रणनीति पर फैसला लेंगे। कहा गया कि धोनी सर्जरी के लिए लंदन जा सकते हैं, जिसके कारण उन्हें आईपीएल के दौरान संघर्ष करना पड़ा।

Share this:

Latest Updates