Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित

New Delhi: कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 06 वर्ष के लिए निलम्बित कर दिया है।
पार्टी की अनुशासनात्मक मामलों की समिति के महासचिव तारीक अनवर ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश से पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को तत्काल प्रभाव से 06 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ऐसा उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते किया गया है।
कांग्रेस की ओर से इस बारे में जानकारी नहीं दी कि आखिर किन गतिविधियों के चलते उन्हें निष्काषित किया गया है। लेकिन, हाल के समय में उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिये थे, जिसने कांग्रेस आलाकमान को असहज कर दिया था। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के अपरिपक्व होने की बात कही थी। उन्होंने ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ के बाद रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर यह टिप्पणी की थी।

Share this:

Latest Updates