Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Distressing : चंद्रयान 3 मिशन को कामयाब बनाने वाले इंजीनियरों और अन्य कर्मियों को 17 माह से सैलरी नहीं, रांची के HEC में…

Distressing : चंद्रयान 3 मिशन को कामयाब बनाने वाले इंजीनियरों और अन्य कर्मियों को 17 माह से सैलरी नहीं, रांची के HEC में…

National News Update, New Delhi, Jharkhand, Ranchi, Engineers & Other Staff Of HEC Did Not Get Salary From 17 Months, Prepared Launching Pads For Chandrayaan 3 : यह इतना दुखद है कि इसे एक्सप्रेस करने के लिए उचित शब्द नहीं कि हमारे chandrayaan-3 अभियान को सफल बनाने वाले सैकड़ों इंजीनियरों और अन्य कर्मियों को 17 माह से वेतन नहीं मिला है। गौरतलब है कि इंडियन रिसर्च स्पेस ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग करके इतिहास रक्षा है। स्पेस विज्ञान के क्षेत्र में महान उपलब्धि। लेकिन, इस मिशन में काम करने वाले कई इंजीनियर और कर्मचारी वित्तीय संकट से गुजर रहे हैं। चंद्रयान-3 के लॉन्च पैड बनाने वाले इंजीनियर्स को 17 महीने से सैलरी नहीं मिली है। वे अपना घर रिश्तेदारों से उधार पैसा लेकर चला रहे हैं। यह जानकारी न्यूज एजेंसी IANS की ओर से दी गई है।

मोबाइल लॉन्चिंग पैड

न्यूज एजेंसी ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के इंजीनियर्स ने ही इसरो के ऑर्डर पर मोबाइल लॉन्चिंग पैड बनाए हैं। इस कंपनी में करीब 2,700 कर्मचारियों और 450 अधिकारी काम करते हैं। 

इसरो ने आर्डर के मुताबिक नहीं किया है पूरा पेमेंट

इसरो ने झारखंड के रांची में स्थित HEC कंपनी को मोबाइल लॉन्चिंग पैड सहित कई उपकरण बनाने का ऑर्डर दिया था। लेकिन, ऑर्डर के हिसाब से भुगतान नहीं किया गया। इसके बावजूद कंपनी ने दिसंबर 2022 में तय समय से पहले इसरो का ऑर्डर पूरा कर दिया था। कर्मचारियों के वेतन से जुड़े मामले को लेकर मई 2023 में फ्रंटलाइन नाम की इंग्लिश वेबसाइट ने खबर चलाई थी। इसमें बताया गया था कि कर्मचारी अपना घर चलाने के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा इस्तेमाल कर रहे हैं। कई कर्मचारी रिश्तेदारों से उधार लेकर जीवन-यापन कर रहे हैं। इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates