Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में 28 जुलाई को होगी जिलास्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप

मोतिहारी में 28 जुलाई को होगी जिलास्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप

Sugauli news, motihari : इस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से 28 जुलाई को एकदिवसीय जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रेडिएंट पब्लिक स्कूल, सुगौली परिसर में यह प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू होगी। इसमें बालक व बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। यूथ, जूनियर व सीनियर कैटेगरी में प्रतियोगिता निर्धारित किया गया है। अध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। 

चयनित खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में लेंगे भाग

अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे। स्टेट चैंपियनशिप गोपालगंज में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक होगा। मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक कुमार, लालबहादुर सहनी, सचिव रुस्तम आलम, कोषाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, डॉ. श्रवण कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, मनीष सिंह, रमाकांत सहनी, मो. नुरुल हसन, आरिफ एकबाल, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates