Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चाईबासा के टेबो में नदी किनारे 3.15 करोड़ का डोडा जब्त

चाईबासा के टेबो में नदी किनारे 3.15 करोड़ का डोडा जब्त

Chaibasa news, Jamshedpur news, Jharkhand news : पुलिस ने रविवार को तीन करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का डोडा जब्त किया है। हालांकि, तस्कर फरार हो गया। पुलिस ने यह कार्रवाई घोर नक्सल प्रभावित टेबो थाना क्षेत्र में की है। इस सम्बन्ध में पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि करोड़ों का डोडा नक्सल प्रभावित टेबो थाना क्षेत्र में नदी किनारे रखा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल बिफन सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने ग्राम परैया से करीब एक किलोमीटर दक्षिण दिशा में चाकी नदी के किनारे अभियान चलाया, तो जंगल-झाड़ के बीच 83 प्लास्टिक के बोरे में पोस्ता का छिलका (डोडा) बरामद हुआ। इसका कुल वजन 2100 किलो था, जिसका बाजार मूल्य तीन करोड़ 15 लाख रुपये है। इस सम्बन्ध में टेबो थाना में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Share this:

Latest Updates