Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डबल मर्डर : ससुराल जाने से पत्नी ने किया इनकार तो गुस्से में आग बबूला हो उठा पति और पत्नी समेत उसकी गर्भवती भाभी की कर दी हत्या

डबल मर्डर : ससुराल जाने से पत्नी ने किया इनकार तो गुस्से में आग बबूला हो उठा पति और पत्नी समेत उसकी गर्भवती भाभी की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को लोमहर्षक घटना हुई है। यहां ससुराल आया एक युवक छोटी सी बात को लेकर इतना आक्रोशित हो गया कि उसने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी पत्नी और पत्नी की गर्भवती भाभी को धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच गई और उसने दोहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

भाभी की डिलीवरी कराने आई थी

जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र के गांव निनावली की रहने वाली शिवानी (23) की शादी एटा जिले के अवागढ़ निवासी आशू पुत्र चन्दप्रकाश के साथ हुई थी। शिवानी की भाभी सुनीता (30) की डिलेवरी होनी थी। उसकी मदद के लिये शिवानी अपने मायके आयी थी। इस बीच शिवानी का पति अपने ससुराल पहुंच गया। वह पत्नी को साथ ले जाने की जिद करने लगा। लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। अपने पति से कहा कि भाभी की डिलीवरी हो जाएगी तो मैं आ जाऊंगी। लेकिन पति उसे साथ ले जाने पर अड़ा रहा। पत्नी के इस व्यवहार से पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने धारदार हथियार से पत्नी और उसकी गर्भवती भाभी की हत्या कर दी। 

हत्यारोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

इस जघन्य हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि निनावली गांव में डबल मर्डर की सूचना है। एक घर में महिला व उसकी भाभी की हत्या हुई है। महिला के पति आशू जो एटा अवागढ़ का रहने वाला है। उसने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

Share this:

Latest Updates