Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राज्य प्रशासनिक सेवा के दर्जनों अधिकारियों का तबादला

राज्य प्रशासनिक सेवा के दर्जनों अधिकारियों का तबादला

Ranchi news : राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में पदस्थापित दर्जनों अधिकारियों का तबादला शनिवार को कर दिया है। जिन लोगों का तबादला किया गया है उनमें राजस्व सेवा, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि अधिकारियों के नाम हैं। सबसे पहले एसडीओ एवं अपर नगर आयुक्त स्तर के 54 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें प्रवीण केरकेट्टा को पाकुड़ के एसडीओ से हटाकर प. सिंहभूम का अपर उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा 18 ऐसे अधिकारियों की पदस्थापना अलग-अलग जगहों पर की गई है जो या तो पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत थे अथवा परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता थे। एक अन्य अधिसूचना के अनुसार 8 प्रशासनिक अधिकारियों की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गई है। इसी प्रकार 18 अधिकारियों की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है और ये सभी अलग-अलग जिलों में प्रखंड विकास पदाधिकारी के तौर पर अपनी सेवा देंगे।

Share this:

Latest Updates