Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डीआरआई ने आईजीआई एयरपोर्ट पर 7.56 किलोग्राम कोकीन जब्त की

डीआरआई ने आईजीआई एयरपोर्ट पर 7.56 किलोग्राम कोकीन जब्त की


New Delhi News : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर करीब 75.6 करोड़ रुपये मूल्य की 7.56 किलोग्राम कोकीन जब्त करने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्त्वपूर्ण अभियान में विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई ने 14 अप्रैल को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर दुबई से आनेवाले एक भारतीय नागरिक को रोका। यात्री के बैगेज की गहन जांच के बाद पांच खाली हैंडबैग यानी पर्स पाये गये। इन पांच बैगों की भीतरी परतों को काटने पर 7.56 किलोग्राम वजन के सफेद पाउडर के 10 पैकेट छिपे पाये गये।
राजस्व खुफिया निदेशालय ने इस पाउडर को जांच के लिए भेजा, तो कोकीन की पुष्टि हुई। बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 75.6 करोड़ रुपये कीमत आंकी गयी है। इसके बाद पकड़े गये व्यक्ति को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। डीआरआई तस्करी आॅपरेशन में शामिल किसी भी सम्भावित नेटवर्क की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रहा है।

Share this:

Latest Updates