Arakkonam News : गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को अरक्कोणम स्थित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के प्रशिक्षण केन्द्र का दौरा करेंगे। उनके दौरे दौरे से पहले पुलिस ने रानीपेट जिले में दो दिनों के लिए ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पुलिस अधीक्षक विवेकानंद शुक्ला के मुताबिक केन्द्रीय गृहमंत्री दो दिन, छह और सात मार्च को रानीपेट जिले में आ रहे हैं। वह अराकोनम के पास स्थित तक्कोलम में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) प्रशिक्षण केन्द्र का दौरा करेंगे। गृहमंत्री की सुरक्षा के कारण छह व सात मार्च को जिले भर में ड्रोन और अन्य मानव रहित हवाई उड़ान को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उसके बाद भी ड्रोन या फिर अन्य मानव रहित हवाई उड़ान की गयी, तो सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
अमित शाह के दौरे के चलते रानीपेट में दो दिनों के लिए ड्रोन पर प्रतिबंध

Share this:


